> कभी छूटे ना तेरा द्वारा - Kabhi Chhoote Na Tera Dwara - Bhajan Lyrics
Type Here to Get Search Results !

कभी छूटे ना तेरा द्वारा - Kabhi Chhoote Na Tera Dwara - Bhajan Lyrics

कभी छूटे ना तेरा द्वारा - Kabhi Chhoote Na Tera Dwara - Bhajan Lyrics - Sanjay Soni (Hisar) Lyrics

Singer Sanjay Soni (Hisar)
Music Yogesh Bajaj
Song Writer Sachin Tulsyan


तुमसे है ज़िन्दगी मेरी तू ही मेरा सहारा
कभी छूटे ना तेरा द्वारा ............

मैं कितना किस्मत वाला हूँ श्याम तेरा दरबार मिला
सोचा नहीं मैंने जितना उतना तेरा प्यार मिला
तेरी कृपा के बिन बाबा होता नहीं गुज़ारा
कभी छूटे ना तेरा द्वारा ............

सुख हो चाहे दुःख हो बाबा होता है एहसास तेरा
तुम जो साथ नहीं होते तो जाने क्या होता मेरा
पाया है सामने तुमको जब भी तुम्हे पुकारा
कभी छूटे ना तेरा द्वारा ............

मीठा बोले सामने मेरे पीठ के पीछे वार करें
कहने को सब ही अपने हैं मतलब का व्यापार करें
तेरा सचिन नहीं समझे दुनिया का खेल सारा
कभी छूटे ना तेरा द्वारा ............



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.